देवास। जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के सचिव राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि टीकमगढ़ में आयोजित 46 वीं सीनियर राज्य स्तरीय सॉफ्टबॉल चौंपियनशिप मे देवास जिले की बालिकाओं ने रजत पदक प्राप्त किया। देवास की ओर से रागिनी चौहान, देविका चौधरी, आयुषी सिंह, मानसी राठौर, आरती कुशवाह, सोनाली कुशवाह, नेहा धाकड़, जया चौधरी, वैशाली भाटी, स्नेहा भाटी, दीपा तिवारी, खुशबू साहनी, वैष्णवी बरेठा, तनु बरेठा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साथ ही कोलकाता से आर्चरी में एन आई एस की डिग्री लेकर आए निरंजन यादव का भी स्वागत किया गया। इनकी इस उपलब्धि पर देवास जिला सॉफ्टबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज राजानी, अनिल श्रीवास्तव खेल विभाग की श्रीमती पप्पी मस्कोले,पार्षद राहुल पवार, कुश्ती संघ के सचिव अर्जुन यादव, पंकज वर्मा, फिरोज शेख, विक्की वर्मा, पवन यादव, सीमा डांगी, राहुल वर्मा आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की।
0 Comments