Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

पेंचक सिलाट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश ने जीते 3 स्वर्ण पदक

पेंचक सिलाट राष्ट्रीय प्रतियोगिता में   मध्य प्रदेश ने जीते 3 स्वर्ण पदक
देवास। लखनऊ में 13 वी सीनियर राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 9 से 12 मई तक के.डी.बाबू स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स लखनऊ उत्तर प्रदेश में संपन्न हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ, उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव जी,इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन अध्यक्ष किशोर येवले, सचिव तारिक जरदारी, उत्तर प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन अध्यक्ष जसपाल जी, सचिव सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ओर अन्य विशेष अतिथियो ने खिलाड़ी को प्रमाण पत्र ओर मेडल प्रदान किए। पेंचक सिलाट एसोसिएशन मध्यप्रदेश अध्यक्ष अबरार अहमद शेख और महासचिव अभय श्रीवास ने बताया कि मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन कर 3 स्वर्ण पदक ओर 2 कांस्य  पदक जीतकर भारतवर्ष में मध्य प्रदेश पांचवे स्थान पर रहा। जिसमें देवास के खिलाड़ियों ने 2 स्वर्ण ओर 1 कांस्य पदक जीता। मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग भोपाल की ओर से सभी खिलाड़ी ओर कोच, मैनेजर को ट्रैक सूट प्रदान किए। मध्य प्रदेश के कोच अजय केला (रीवा) और ऋषभ जयसवाल (देवास), निर्णायक दल में अभय श्रीवास अंतराष्ट्रीय रैफरी(देवास),
प्रवीण नन्हेत (बालाघाट), तुषार तिवारी (सतना) थे।
विजेता खिलाड़ी -
भूमिका जैन ने टूंगल इवेंट्स में,दिशा रेड्डी ने सोलो इवेंट्स में दोनों खिलाड़ी देवास ओर महेंद्र स्वामी इंदौर ने -90 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता। जागृति योगी देवास ने -45 किग्रा
में और सारुन सोनवाने बालाघाट ने कांस्य पदक जीता। रौनक चौहान, लक्ष्मी मालवीय, निहारिका राजपुरोहित, अरविश मकरानी,पिंकी कोल, विशाखा कोल, अनुश्री कुशवाहा, मानसी वर्मा, हिमांशी जाट, अंजलि झरिया, हर्ष जयसवाल, प्रांजल बुडानिया, धैर्य पाण्डेय, मनीष विश्वकर्मा, मनोज पहाड़े,अमित र जक, आरुष शुक्ला, आसिफ अली, अनुराग श्रीवास, आदित्य पटेल, ईशान सराफ थे।
    खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि पर पूरे मध्य प्रदेश के पेंचक सिलाट के खिलाड़ियों में हर्ष खुशी है। खिलाडियों की उपलब्धि पर  देवास विधायिका गायत्री राजे पंवार, महाराज विक्रम सिंह पंवार, पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, खेल व युवा कल्याण विभाग  भोपाल खेल विभाग से पूर्व खेल अधिकारी हेमंत सुवीर, उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य सुधीर सोमानी, प्राचार्य अशोक साहू, जिला पेंचक सिलाट एसोसिएशन उपाध्यक्ष समाज सेवी प्रमोद डोंगलिया, सहसचिव हितेंद्र दांडे, कोषाध्यक्ष संदीप जाधव और सभी सीनियर कोच, रैफरी ओर समस्त पदाधिकारी ने सभी को शुभकामनाएं और बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...