देवास। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सुबह 8 बजे ग्रीन आर्मी देवास के तत्वावधान में शंकरगढ़ हिल, देवास पर सुबह 8 बजे वृक्षारोपण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर के अनेक प्रतिष्ठित संगठनों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधा रोपण कार्यक्रम में एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसायटी, सनातन विचार मंच, हिंद फौज अकादमी, जय हिंद अकादमी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान ने सहयोग किया। कार्यक्रम के अतिथि के रूप में डीएफओ अमित चौहान देवास, एडीएम बिहारी सिंह, प्रांत पर्यावरण गतिविधि प्रमुख श्री चन्द्रावत, वन पर्यावरण जल वायु संरक्षण परियोजना भारत सरकार देवास जिला चेयरमैन जसवंत सिंह ठाकुर, अतिरिक्त जिला न्यायाधीश उत्तम सिंह दरवी थे। कार्यक्रम में दिनेश सिंह चौहान, भारत पाटीदार, समरजीत जाधव, सूबेदार सुरेश सिंह सुबेदार मनोहर सोलंकी, माखनलाल पटेल, जितेंद्र गोस्वामी, सनातन विचार मंच के नागर जी, अट्ठे श्याम एवं ग्रीन आर्मी के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ग्रीन आर्मी ने सभी देवासवासियों से अनुरोध किया है कि वे शंकरगढ़ हिल पर न्यूनतम एक पौधा अवश्य लगाएं। इस कार्य हेतु पौधों की उपलब्धता और श्रमिक की सुविधा केवल 35 प्रति पौधा की दर से प्रदान की जाएगी।

0 Comments