Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास के खिलाड़ियों ने जिला रोलबॉल चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन

देवास के खिलाड़ियों ने जिला रोलबॉल चैंपियनशिप में किया शानदार प्रदर्शन
देवास। 7वीं देवास जिला रोलबॉल चैंपियनशिप 2026 का सफल आयोजन श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, देवास शाखा में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एजुकेशन केयर ट्रस्ट के सी.ई.ओ. श्री अनवर खान, भूपेंद्र कांत महासचिव (मध्य प्रदेश योगासना एसोसिएशन), बालचंद्र काले (पूर्व आर्मी मेन) रहे। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक सुनील कुमार मालवीय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। अंडर-14 वर्ग में सिथिर पटेल, ओजस मेहता, फैजान हुसैन, अथर्व वैद्य, अजमल हुसैन, रुद्र प्रताप एवं भविष्य रेड्डी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अंडर-11 वर्ग में ट्रायल्स देते हुए प्रियांशी जायसवाल, अर्निवा वैद्य, निमिष माली एवं मान्विक नगर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। इस अवसर पर विद्यालय के एजीएम श्री आसी बाबू यदाला, प्राचार्या श्रीमती श्वेता बघेल, डीन श्री भारत चौहान एवं समस्त विद्यालय स्टाफ ने सभी खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...