वृद्धाश्रम में गणेश चतुर्थी की धूम, स्थापक परिवार ने प्रतिमा भेंट की
देवास। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर स्थापक परिवार द्वारा स्थानीय वृद्धा आश्रम, देवास में स्थापना हेतु भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा भेंट की गई। इस अवसर पर आश्रम के समस्त वृद्धजनों ने गणपति बप्पा का भावपूर्ण स्वागत कर पूजा-अर्चना की। वृद्धजनों के चेहरों पर गणेश आगमन की खुशी स्पष्ट दिखाई दी। इस अवसर पर स्थापक परिवार की ओर से महेंद्र स्थापक, मनोज स्थापक, कार्तिक स्थापक, अश्विन स्थापक, हार्दिक स्थापक, आदित्य स्थापक एवं लक्षित स्थापक उपस्थित रहे। आश्रम प्रबंधन के दिनेश चौधरी ने इस नेक कार्य के लिए स्थापक परिवार का आभार व्यक्त किया।

0 Comments