Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

मेरे गणेश, मिट्टी के गणेश कार्यशाला में बनाई श्री गणेश की प्रतिमा

मेरे गणेश, मिट्टी के गणेश कार्यशाला में बनाई श्री गणेश की प्रतिमा
देवास। इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन देवास द्वारा अग्रवाल धर्मशाला (राम मंदिर) नयापुरा देवास में आयोजित कार्यशाला मेरे गणेश, मिट्टी के गणेश में वैश्य समाज के सदस्यों ने बढचढ कर भाग लिया एवं इको फ्रेंडली गणेश जी की प्रतिमा बनाई एवं घर पर स्थापित करने और घर पर ही विसर्जित करने की शपथ ली। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल एवं विशेष अतिथि राजीव खंडेलवाल (भूतपूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा) रहे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद गुप्ता एवं वीणा महाजन ने की। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में इको फ्रेंडली गणेश जी बनाने की कार्यशाला को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया एवं सर्व समाज से इस वर्ष घर-घर मिट्टी के गणेश जी की स्थापना करने का आह्वान किया। साथ ही इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन देवास के इस सार्थक प्रयास की सराहना की।इस अवसर पर इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन देवास की ओर से विजय विजयवर्गीय प्रदेश मंत्री, प्रमोद गुप्ता जिला अध्यक्ष वीणा महाजन जिला अध्यक्ष महिला, विशाल अग्रवाल जिला कोषाध्यक्ष,  प्रदीप माहेश्वरी नगर अध्यक्ष, गजेंद्र सोनी नगर कोषाध्यक्ष, अशोक गुप्ता नगर महामंत्री, सचिन मंगल संभाग युवा महामंत्री, भानु अग्रवाल युवा जिला अध्यक्ष, सौरव गुप्ता युवा नगर अध्यक्ष अग्रवाल समाज की ओर से अध्यक्ष सोहन अग्रवाल एवं कार्यकारणी सदस्य भगवान गोयल, जगदीश गर्ग, हरिशचंद्र अग्रवाल, माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष दिनेश भूतडा, चितौडा समाज के अध्यक्ष गिरधर गुप्ता, पालीवाल समाज से आर सी पालीवाल, हेमंत गोयल, रोमित गोयल, रजत अग्रवाल,प्रदेश महिला मंत्री ललिता मेहता, सोनकच्छ नगर महिला महामंत्री माया गुप्ता एवं वैश्य समाज के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिन मंगल ने किया एवं आभार प्रमोद गुप्ता ने माना।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...