सरस्वती ज्ञानपीठ में कृष्ण जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया
देवास, 05 सितंबर 2026 : सरस्वती ज्ञानपीठ हाई सेकेंडरी स्कूल में आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया।
विद्यालय में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव और शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को स्वल्पाहार कराया गया और केले वितरित किए गए। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला।
विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को दोनों पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

0 Comments