Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

देवास को मिली बड़ी सौगात: अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पहला UIDAI संचालित आधार सेवा केंद्र प्रारंभ ----------हर दिन खुला रहेगा सेंटर, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट से बचेगा का समय

देवास को मिली बड़ी सौगात: अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पहला UIDAI संचालित आधार सेवा केंद्र प्रारंभ 
----------
हर दिन खुला रहेगा सेंटर, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट से बचेगा का समय
देवास 02 सितंबर 2026 [शकील कादरी] देवास में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के क्षेत्रीय कार्यालय ने अत्याधुनिक आधार सेवा केंद्र का संचालन प्रारंभ कर दिया है। नागरिक अब आधार संबंधी समस्त सेवाओं के लिए 11-बी, नूतन नगर, वार्ड क्र. 32, जोन क्र.-1, स्टेशन रोड (लायंस होटल के पास), बीएनपी रोड, देवास स्थित केंद्र पर जा सकते हैं।
मध्य प्रदेश में अब तक UIDAI द्वारा सीधे संचालित आधार सेवा केंद्र केवल इंदौर और भोपाल में ही कार्यरत थे, जहां प्रदेशभर से नागरिक सेवाओं के लिए पहुंचते रहे हैं। जनता के इसी भरोसे और मांग को देखते हुए भारत सरकार ने हर जिले में UIDAI के आधिकारिक केंद्र शुरू करने की पहल की है, जिसके अंतर्गत देवास जिले को यह महत्वपूर्ण सौगात मिली है।
एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी अपडेट व सुधार सेवाएं
यह केंद्र पूरी तरह सर्वसुविधायुक्त वातावरण में नागरिकों को बायोमैट्रिक अपडेट जैसे फिंगरप्रिंट, आईरिस व फोटो अपडेशन, डेमोग्राफिक सुधार में नाम, पता व जन्मतिथि संशोधन तथा मोबाइल नंबर लिंक कराने जैसी सभी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराएगा। विशेष रूप से नवीन शिक्षण सत्र में पहली बार स्कूल प्रवेश लेने वाले छोटे बच्चों के अनिवार्य आधार पंजीयन के लिए केंद्र में विशेष सहूलियत प्रदान की गई है।
सप्ताह के सातों दिन संचालन, सीनियर सिटीजन के लिए विशेष काउंटर
नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह केंद्र सप्ताह के सातों दिन संचालित रहेगा, जिससे कामकाजी लोगों और विद्यार्थियों को अवकाश के दिनों में भी सेवा प्राप्त हो सकेगी। लंबी कतारों से बचने के लिए नागरिक UIDAI पोर्टल के जरिए अपनी सुविधानुसार पहले से ऑनलाइन टाइम-स्लॉट भी बुक कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से समर्पित सेवा काउंटर बनाए गए हैं, जबकि केंद्र के सुचारू संचालन और आमजन की सहायता हेतु आधार सेवा केंद्र मैनेजर की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...