श्री नारायण विद्या मंदिर क्रमांक 1 की शिक्षिका निर्मला पवार का शासकीय सेवानिवृत्ति पर हुआ सम्मान
देवास। स्थानीय श्री नारायण विद्या मंदिर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक एक देवास की उच्च माध्यमिक शिक्षक श्रीमती निर्मला पवार का सेवानिवृत्ति पर एक गरिमामयी कार्यक्रम में सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी उपस्थित रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीपीसी ओम प्रकाश दुबे ने की एवं विशेष अतिथि के रूप में चित्रकार मनोज पवार उपस्थित थे।
प्रारंभ में अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । अतिथियों का स्वागत संस्था के प्राचार्य कृष्ण कुमार मिश्रा, आर एस सोलंकी, श्रीमती पम्मी नाथ, श्रीमती प्रीती जोशी, मिर्जा मुशाहिद बैग, अनुज जायसवाल, आदि ने किया। सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत की गई, इस अवसर पर श्रीमती अंकिता व्यास, अंजू सोलंकी, नील प्रिया नीमा ने गीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम में समा बांधा। अतिथियों द्वारा निर्मला पवार मेडम का शाल श्रीफल एवं सम्मान पत्र तथा उपहार देकर सम्मान किया गया। इसी के साथ नारायण विद्या मंदिर क्रमांक एक संकुल के जन शिक्षक सहज सरकार एवं श्रीमती बर्षा नेगी मैडम का भी सम्मान किया गया जो जनशिक्षक पद से मुक्त हुए हैं। संस्था की शिक्षिका अनीता पंड्या ने प्रशस्ति पत्र का वाचन किया एवं पवार मेडम के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी ने अपने उदबोधन में कहा कि शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति जीवन का एक पड़ाव है ,मंजिल नहीं साथ ही आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम के अध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे ने भी अपने संबोधन में श्रीमती निर्मला पवार को शुभकामनाएं प्रेषित की । अंत में श्रीमती निर्मला पवार ने संस्था के प्रति अपने भावो को व्यक्त करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी जब भी छात्र हित में उनकी आवश्यकता होगी वे उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम का सफल संचालन लोकेश सांवलिया एवं सादिया खान ने किया तथा आभार संस्था के शिक्षक मिर्ज़ा मुशाहिद बैग ने माना। इस अवसर पर संस्था के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा छात्र उपस्थित रहे।

0 Comments