महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक श्रीमती ममता पारिक सेवानिवृत्त
देवास। शासकीय अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय देवास में सहायक प्राध्यापक के पद पर पदस्थ
ममता पारिक 39 साल शासकीय सेवा के उपरांत सेवानिवृत हुई। महाविद्यालय के अभिजीत सिंह बैस ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती ममता पारिक का सेवानिवृत्ति का समारोह महाविद्यालय के सांदीपनि हाल में बी एड प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर के छात्रों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य अभय कुमार तोमर एवं ममता पारिक द्वारा माता सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्राध्यापक जीवन एरवाल द्वारा स्वागत गीत गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। छात्रों द्वारा पारीक से जुड़े हुए अपने संस्मरण सभी के साथ साझा किये। महाविद्यालय के प्राचार्य अभय कुमार तोमर द्वारा श्रीमती पारिक के स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना की और अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर ममता पारिक द्वारा अपने संपूर्ण सेवा काल के संस्मरण साझा किये। कार्यक्रम का संचालन लखनलाल पटेल, जुगल किशोर पटेल द्वारा किया गया। अभिनंदन पत्र का वाचन दीपक पाटीदार द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में आभार बनवारी लाल बैरागी द्वारा माना गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अनिल जाधव, अमृता चौधरी, वर्षा शर्मा, ललिता वावगे, इंदू बारेला आदि के साथ छात्राध्यापक में दिनेश चौधरी, सुदामा श्रीवास, राजेश शर्मा, सचिन सरकार,हर्षवर्धन प्रजापति आदि का भी सहयोग सराहनीय रहा।
0 Comments