माहेश्वरी महिला संगठन ने सांवरिया सेठ मंदिर में मनाया नंद उत्सव
देवास। श्री सांवरिया सेठ मंदिर में माहेश्वरी महिला संगठन के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य नंद उत्सव का आयोजन किया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। महिलाओं ने भजन-कीर्तन एवं मंगल गीतों की प्रस्तुति देते हुए भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का गुणगान किया। श्रद्धा और उल्लास के साथ नंदोत्सव मनाते हुए सभी ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में माहेश्वरी महिला संगठन अध्यक्ष अनिता मंत्री, सचिव रेखा लाठी, मणि डागा, रंजना परवाल, उषा भूतड़ा, मीना गगरानी, शोभा चिचानी, अंजू तोतला, पूनम जाकेथिया, शीला डागा, मंजू भूतड़ा, ऋतु थेपड़िया, अमीषा माहेश्वरी, चेतना माहेश्वरी, मीनाक्षी झवर एवं मीनू डागा सहित संगठन की महिलाएं उपस्थित रहीं।

0 Comments