छात्रावास व स्कूलों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से किया संवाद,,
देवास- मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल की उपसचिव मंजूषा विक्रांत राय द्वारा देवास विकासखंड में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालक छात्रावास, नेताजी सुभाष चंद्र बोस नवीन बालक छात्रावास, दिव्यांग छात्रावास सहित शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक -3 एवं प्राथमिक विद्यालय लोहार पिपलिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपसचिव ने छात्रावास की शैक्षणिक व्यवस्था, भोजन व्यवस्था, आवास व्यवस्था, रेमेडियल कक्षा संचालन, खेलकूद गतिविधियों का अवलोकन कर बच्चों से विस्तृत चर्चा कर प्राप्त व्यवस्थाओं व सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर छात्रावास संचालन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्रावास संचालन में लगे कर्मचारियों को कहां कि आप सभी बहुत नेक व पुण्य का कार्य कर रहे हैं ।छात्रावास अवलोकन के साथ ही स्कूल निरीक्षण के दौरान बच्चों से संवाद करते हुए ,विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न करने के साथ विद्यार्थियों की शैक्षणिक समझ, सक्रिय सहभागिता एवं विद्यालयीन शिक्षण व्यवस्था व अन्य व्यवस्था जैसे निशुल्क पाठ्य पुस्तक, गणवेश ,अपार आईडी ,स्मार्ट क्लास ,विज्ञान लेब, एनएमएमएस परीक्षा तैयारी ,लैपटॉप ,स्कूटी आदि की जानकारी प्राप्त की निरीक्षण के दौरान एडीपीसी ओमप्रकाश दुबे ,विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रमिला डाबर एवं बीआरसी किशोर वर्मा उपस्थित रहे ।शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक- 3 व प्राथमिक विद्यालय लोहार पिपलिया में उप सचिव ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों की उपस्थिति ,शिक्षण कार्य एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संतोष व्यक्त करने के साथ बच्चों के साथ संवाद में गहरी रुचि ली व शिक्षकों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

0 Comments