स्वर्ण पदक जीतने पर तौहीद शेख का कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने किया सम्मान
देवास। देवास शहर के युवा और होनहार बास्केटबॉल खिलाड़ी तौहीद शेख ने देश और शहर का नाम रोशन किया है। उन्होंने हाल ही में मालदीव में आयोजित अंडर-16 बास्केटबॉल एशिया कप (एसएबीए कप 2025) में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल हांसिल किया। तौहीद की इस अद्भुत उपलब्धि पर पूरे देवास में खुशी का माहौल है। उनकी इस सफलता पर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष एड. शेख अलीम के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग द्वारा विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस के विधानसभा प्रत्याशी रहे प्रदीप चौधरी के सान्निध्य में अल्पसंख्यक विभाग के शहर अध्यक्ष हाजी शाहिद शेख (गोलू हाजी) ने तौहीद शेख को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर सलमान बैग, हाजी असरफ कशेरा, आदिल शेख, राजा शेख सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने पुष्प मालाएं पहनाकर तौहीद का स्वागत किया और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। तौहीद शैख की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से उनका परिवार, देवास शहरवासी एवं खेलप्रेमी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
0 Comments