Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा देवास के स्थापना दिवस को रजत जयंती सम्मान समारोह के रूप में मनाया

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा देवास के स्थापना दिवस को रजत जयंती सम्मान समारोह के रूप में मनाया
                                          
देवास। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा देवास ने शाखा स्थापना दिवस को स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती सम्मान समारोह के रूप में होटल रामाश्रय में कार्यक्रम आयोजित कर मनाया। जिसमें बड़ी संख्या मे देवास की प्रबुद्ध महिलाओं ने अपनी उपस्थिति प्रदान की जिनमें शहर की अन्य महिला संस्था एवं समाज की महिलाएं शामिल रही। देवास की मां चामुंडा शाखा ने भी उपस्थित हो कर कार्यक्रम में भाग लिया। शाखा अध्यक्ष शकुंतला सोनी ने बताया कि हमारी शाखा समाज सेवा एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में 25 वर्षों से लगातार सफलतापूर्वक कार्य कर रही है। इस उपलब्धि पर शाखा द्वारा अपनी समस्त पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ सदस्यों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत ऑपरेशन सिंदूर एवं लव जिहाद पर लघु नाटिकाएं प्रस्तुत की गई। बहनों द्वारा देश के अनेक प्रांतो की पारंपरिक वेशभूषा पहनकर प्रदर्शन किया गया साथ ही नृत्य प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित देवास नगर निगम की महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल को स्वच्छता मिशन में देश के 3 लाख जनसंख्या तक के शहरों में प्रथम आने पर सम्मान पत्र प्रदान किया गया। श्रीमती अग्रवाल द्वारा अपने उद्बोधन में इस उपलब्धि के लिए नगर की जनता एवं सदन में उपस्थित बहनों की भागीदारी की सराहना की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमारी बागड़ी, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष इंदु सोमानी, राष्ट्रीय अंचल प्रमुख सुमन मूंदड़ा ने अपने उद्बोधन में शाखा एवं संस्था की 25 वर्ष की यात्रा एवं उपलब्धियां को स्मरण किया एवं इस उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की प्रशंसा की। कार्यक्रम में शाखा की महिला सशक्तिकरण प्रमुख डॉक्टर किरण भार्गव को उनके सतत किए गए कार्यों के लिए महिला गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। सुमन मूंदड़ा को शाखा सदस्य के रूप में राष्ट्रीय पदों तक अपनी पहचान बनाने के लिए शाखा रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजश्री सोनी एवं शीतल सोनी द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम समापन पर शाखा सचिव श्रीमती विजयलक्ष्मी भूतड़ा द्वारा आभार प्रदर्शन किया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...