निगम एमआईसी की बैठक महापौर की अध्यक्षता मे सम्पन्न,,
दिव्यांगजन पुनर्वास स्थानीय निधि योजना को दी स्वीकृति
देवास। महापौर परिषद (एमआईसी) की बैठक महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल की अध्यक्षता में सोमवार 9 मार्च को निगम बैठक हाल में सम्पन्न हुई ।
उरोक्त बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को विचारार्थ एवं स्वीकृति हेतु रखा गया। जिसमें आगामी परिषद मे बजट पारित की सर्व स्वीकृति के लिए भेजे जाने हेतु एमआईसी ने सहमति दी ।
दिव्यांगजन पुनर्वास स्थानीय निधि योजना के 2026-27 के बजट को निगम परिषद के समक्ष रखे जाने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति। स्वीकृति के अन्तर्गत नगर निगम द्वारा अब दिव्यांजनों को उपलब्ध होगें उनके सुविधा उपकरण। इसी अन्तर्गत पुनर्वास स्थानिय निधि से दिव्यांगों एवं विकलांगों को मिलेगी नगर निगम से सुविधा ।
इसके अतिरिक्त अमृत 2.0 योजना अन्तर्गत सिवरेज कार्य की पांचवी निविदा में ठेकेदार फर्म दिनेशचन्द्र आर.अग्रवाल बडोदरा गुजारात की प्राप्त वित्तीय दर की एसएलटीसी से प्राप्त स्वीकृति एवं निगम मद से होने वाली राशि के संबंध मे मान.महापौर द्वारा एम.आई.सी. पुष्टि की प्रत्याशा मे की गई स्वीकृति की पुष्टि की गई ।
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 बीएलसी घटक अन्तर्गत डीपीआर क्रमांक 6, 7 एवं 8 के अन्तर्गत 103, 104 एवं 110 हितग्राहियों की डीपीआर को एमआईसी की पुष्टि की प्रत्याशा में दी गई स्वीकृति की पुष्टि की गई ।
संपत्तिकर एवं जलकर उपभोक्ताओं को वर्ष 2026-27 मे एक मुश्त अग्रीम कर जमा करने पर 30 जून तक जलकर पर 6 प्रतिशत तथा संपत्तिकर में 5 प्रतिशत की छूट दिये जाने हेतु स्वीकृति दी गई ।
भवन अनुज्ञा के स्वीकृत किये गये प्रकरणों मे मलबा शुल्क रूपये 30 प्रति फीट से बढाकर 50 रूपये फीट किये जाने की स्वीकृति दी गई ।
बस स्टेण्ड अनुरक्षण शुल्क वसुली को निविदा के माध्यम से निजी संस्था से वसुली के करवाने बाबद ।
शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर गाईड लाईन मे वृद्धि केअनुरूप संपत्तिकर की दरों में वृद्धि किये जाने के परिषद के पूर्व प्रस्ताव अनुरूप वर्ष 2026-27 में संपत्तिकर में वृद्धि किये जान के प्रस्तावों को स्वीकृति दी गई । इसी प्रकार पेयजल प्रदाय मे होने वाली आय ओर व्यय में अंतर को कम करने के दृष्टिगत जलकर को बढाने के निर्णय पर स्वीकृति दी गई ।
आयएसबीटी फेस-1 के कार्य की समयावधि को मय पेनल्टी सहित बढाई जाने पर सहमति।
अन्य विषयों में वार्ड 27 दर्जी धर्मशाला मार्ग पर तोरण द्वार निर्माण, गजरा गियर्स चौराहे पर पोरवाल समाज के आराध्य देव राजा टोडरमल जी की प्रतिमा की स्थापना, वार्ड 29 में सामुदायिक मांगलिक भवन निर्माण एवं वार्ड 40 में मांगलिक भवन निर्माण करवाने के संबंध में स्वीकृति दी गई ।
आहूत महापौर परिषद मे रखे गये विषयों एवं प्रकरणों की एमआईसी सदस्यों के द्वारा सर्व सहमति से स्वीकृति प्रदान की। महापौर की सहमति से सभी प्रकरणों की स्वीकृति उपरांत महापौर परिषद सदस्यों ने समय सीमा में वार्डाे मे किये जाने वाले विकास कार्याे पर महापौर से चर्चा की जिसमें महापौर द्वारा शीघ्रता एवं समय सीमा में कार्य करवाये जाने हेतु कहा ।
बैठक मे निगम आयुक्त दलिप कुमार, निगम मेयर इन काउंसिल सदस्य गणेश पटेल, धर्मेन्द्रसिह बैस, शीतल गेहलोत, मुस्तुफा अंसार एहमद, जितेन्द्र मकवाना, सपना अजय पंडित, ममता बाबु यादव, अंतिम अजय पडियार, निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, आरती खेडेकर, प्र.कार्यपालन यंत्री इंदुप्रभा भारती, जगदीश वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी सौरभ त्रिपाठी, लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, कार्यालय अधिक्षक रणजीतसिहं पंजाबी, सहायक यंत्री दिनेश चौहान, मुशाहीद हन्फी व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे ।

0 Comments