निगम आयुक्त श्री दलीप कुमार की एमजी रोड पर दस्तक किया औचक निरीक्षण
देवास। एमजी रोड पर चल रहे निर्माण कार्याे का आयुक्त दलीप कुमार ने सोमवार 29 जून को औचक निरीक्षण किया। आयुक्त ने एमजी रोड पर नाला निर्माण कार्य को देखा तथा वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य मे गति लाने के निर्देश दिए। एमजी रोड नाला निर्माण के साथ सिवरेज एवं विद्युत लाईन जो डाली जा रही है उस संबंध मे आयुक्त नें किये गये कार्याे की जानकारी लेते हुए सिवरेज लाईन को जिन स्थानों से जोडना है उसको भी देखा तथा सिवरेज प्लान का अवलोकन के साथ ड्राईंग भी देखी तथा संबंधित अधिकारी जगदीश वर्मा एवं संबंधित ठेकेदार को शेष रहे सिवरेज कार्य को 5 दिवस मे पूरा कराने के साथ रोड लेवलिंग किये जाने के निर्देश दिए वही जनता बैंक से सुभाष चौक तक किये गये कार्याे के साथ पानी की लाईन एवं सडक निर्माण कार्य को भी शीघ्रताशीघ्र चालू करने के निर्देश सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी एवं उपयंत्री श्याम सुन्दर रघुवंशी को दिए।

0 Comments