Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

बैरागी के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह संपन्न

बैरागी के सेवानिवृत होने पर विदाई समारोह संपन्न 

देवास। मध्य प्रदेश शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री शासकीय एकीकृत माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 4 सिंधी देवास के प्रधान अध्यापक मोहन दास बैरागी की अधि वार्षिकी आयु पूर्ण होने पर विद्यालय परिवार द्वारा विदाई समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रमिला डावर सहायक संचालक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विशेष अतिथि अजय सोलंकी , सौभाग सिंह ठाकुर, के के मिश्रा संकुल प्राचार्य एवं अध्यक्षता संस्था प्रधान फरहा अजली कुरैशी ने की। अतिथियों द्वारा बैरागी का शाल श्रीफल अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मान किया गया एवं उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। बैरागी ने भी अपने सेवा काल में किए गए कार्यों की जानकारी प्रदान की। इस भव्य गरिमामय कार्यक्रम में ओमप्रकाश परमार, अजय सिंह परिहार, विक्रम सिंह चौधरी, विश्वजीत सिंह बेस, रविंद्र पाल तंवर, प्रज्ञा वैष्णव, महेश कुशवाहा, रूपसिंह मकवाना, अशोक राठौड़, सुनीता मालवीय, विजय विश्वकर्मा, अनुराधा तिवारी, हरिओम तिवारी, लोकेश दुबे, बिंदु तिवारी, परवीन शेख, नंदिनी शास्त्री एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं शिक्षक शिक्षिकाएं तथा प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...