Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

आपदा में कार्य करने वाला हर व्यक्ति लीडर है – कलेक्‍टर श्री सिंहस्मृति मंदिर देवास में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन जन जागृति कार्यक्रम का आयोजन हुआ

आपदा में कार्य करने वाला हर व्यक्ति लीडर है – कलेक्‍टर श्री सिंह

स्मृति मंदिर देवास में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन जन जागृति कार्यक्रम का आयोजन हुआ

      देवास: एक दिवसीय आपदा प्रबंधन जन जागृति कार्यक्रम का आयोजन मल्हार स्मृति मंदिर देवास में किया गया। जिसमें देवास, खातेगांव, सोनकच्छ, नेमावर, सिया के लगभग 100 सिविल डिफेंस वालंटियर शामिल हुए। जन जागृति कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में संभागीय सेनानी उज्जैन रोहिताश कुमार पाठक शामिल हुए।
कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने वॉलेंटियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी अपने क्षेत्र के लीडर हैं। आपदा में कार्य करने वाला हर व्यक्ति लीडर है। इसके लिए वॉलेंटियर्स को अपनी क्षमता को लगातार बढ़ाने और नई तकनीकों को सीखने की सलाह दी। उन्होंने देवास जिले के सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की और डिस्ट्रिक कमांडेंट को धन्यवाद देते हुए उन्हें और प्रेरित किया। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि देवास में अन्य जिलों की तुलना में अधिक सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स हैं, जो गर्व की बात है।

     कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने कहा कि आधुनिक युग में युद्ध के तरीके बदल गए हैं, और ऐसी स्थिति में आपदा प्रबंधन में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आपदा में कार्य करने वाले व्यक्ति की महत्ता सर्वोपरि होती है। सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स सरकार का एक महत्वपूर्ण अंग हैं, जो आपदा के समय अतिरिक्त सहायता प्रदान करते हैं, जनता का बचाव करते हैं और उन्हें आपदा से निपटने के लिए मार्गदर्शन देते हैं। कलेक्टर श्री सिंह ने सामाजिक कार्य एवं आपातकालीन परिस्थितियों में सिविल डिफेंस की भूमिका की सराहना की एवं आगे भी उनको कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
  संभागीय सेनानी उज्जैन ने कहा जिले में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के मार्गदर्शन में सिविल डिफेंस वॉलेंटियर की टीम बहुत अच्छा कार्य कर रही है। देवास की सिविल डिफेंस वॉलेंटियर ने अपने बहुत उम्दा तरीके से कार्य कर प्रदेश में अपना स्थान बनाया है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन की यह स्कील जीवन में बहुत काम आएगी, जिसके द्वारा हम आई आकस्मिक आपदा से निपट कर उसको अपने कंट्रोल में कर सकते हैं।
  जन जागृति कार्यक्रम अंतर्गत सिविल डिफेंस के प्रशिक्षणर्थियों को बाढ़, सांप के काटने पर उपचार, प्राथमिक चिकित्सा, आकाशीय बिजली से रोकथाम संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। जन जागृति कार्यक्रम का उद्देश्य आमतौर पर आपदा प्रबंधन नागरिक सुरक्षा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में लोगों को जागरूक करना एवं सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स की भूमिका एवं उनके महत्व को समझाना रहा है। संपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट डॉ मधु राजेश तिवारी होमगार्ड एवं एसडीआरएफ की टीम द्वारा किया गया। सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स मास्टर ट्रेनर श्री यशवंत जोशी श्री राजेश जोशी एवं लोकेश जाटव का भी विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...