हिन्द फौज सैनिक रिजवान कौसर ने जीती मैराथॅन
देवास। हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि इन्दौर में 5 कैटिगरी 24 घंटे, 12 घंटे 6 घंटे 3 घंटे और 2 घंटे स्टेडियम तिरंगा अल्ट्रा मैराथॅन आयोजित की गई। मैराथन में हिन्द फौज सैनिक रिजवान कौसर ने 6 घंटे वाली अल्ट्रा मैराथॅन में भाग लेते हुए 43 किमी लगातार दौडते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया और देवास का मान बढाया। इस उपलब्धि पर हिन्द फौज ने उनका सम्मान किया। इस दौरान हिन्द फौज संचालक कुमेर सिंग वर्मा, देवास जिला पैरा एथलेटिक्स एशोसियेशन कोषाध्यक्ष चन्द्रकांत जगताप, देवास रनिंग ग्रुप के सदस्य डॉ. मायाराम चौहान, सुरेश शर्मा, मोना तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, सीमा गिरी, विकास गिरी, अश्विन पैगनीश, श्रीजा अग्रवाल, रवि अग्रवाल, दीपिका बोरीवाल, आरती दायमा, अजय दायमा, ताशीन शेख, सृजनिका लोखंडे, पंकज जायसवाल, पुनीत गिरी, मेघना पुरोहित, कृतिका निरखे, वंदना बक्षी उपस्थित थे। संचालन हिन्द फौज कार्यकारणी संचालक खुशबू पागनिश ने किया एवं अभार रीना पटेल ने माना।

0 Comments