कांग्रेस ने अभद्र भाषा में बोलकर महिला सशक्तिकरण का अपमान किया : सेंधव
कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ महिला मोर्चा आज करेगी पुतला दहन
देवास। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी के बारे में अभद्र भाषा में टिप्पणी तथा जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं के बारे में शराब को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में महिला मोर्चा द्वारा विरोध स्वरूप रविवार को मंडूक पुष्कर पर दोपहर 2 बजे पुतला दहन किया जाएगा।
इस संबंध में शनिवार को जिला कार्यालय पर महिला मोर्चा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिलाध्यक्ष सेंधव ने संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का चरित्र हमेशा महिला विरोधी रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी के बारे में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा जो अपवित्र भाषा का प्रयोग किया गया है इससे हमारे भारत की महिला सशक्तिकरण को अपमानित करने का कार्य किया है। वहीं जीतू पटवारी ने महिलाओं के शराब पीने की बात कहकर संपूर्ण नारी जाति का अपमान किया है। कांग्रेस नेता इस प्रकार की गालियां देकर मातृशक्ति को अपमानित करने का कार्य कर रहे हैं। इसी के विरोध स्वरूप आप सभी को मंडूक पुष्कर पर विरोध जताने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचना है। बैठक में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष राखी झालानी, विनीता व्यास, मधु शर्मा, नीतू जाधव, माया तिवारी, रितु सवनेर, मीना भवालकर, मोनिका शर्मा, डॉ. किरण मिश्रा सहित बड़ी संख्या में महिला मोर्चा की कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं माता बहनें उपस्थित थीं। उक्त कार्यक्रम में सांसद, विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। उक्त जानकारी भाजपा सह जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

0 Comments