जिले के उत्कृष्ट विद्युत कर्मचारियों को मिला सम्मान
देवास। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (मप्रपविविकं) द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए विद्युत विभाग के कर्मचारियों का सम्मान समारोह इंदौर स्थित पोलो ग्राउंड मुख्यालय में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अधीक्षण यंत्री केतन रायपुरिया के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें मुख्य निदेशक अनुप कुमार सिंह द्वारा देवास शहर एवं जिले भर के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं चांदी का सिक्का भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सम्मानित जितेन्द्र कुमार बेदरे लाइन परिचारक (संविदा), पानीगांव, संभाग कन्नौद, रतिराम उईके लाइन परिचारक, उच्च दाब संधारण, शहर संभाग देवास, गब्बरसिंह सागर लाइन परिचारक (संविदा), उच्च दाब संधारण, शहर संभाग देवास, राहुल डोगीवाल सहायक यंत्री, एसटीसी देवास, मोहम्मद अनस सिद्दीकी कार्यपालन यंत्री (करंट चार्ज), संचा/संधा संभाग देवास, उदेसिंह कटारा सहायक यंत्री, वितरण केन्द्र टोंककला, संचा/संधा संभाग, सोनकच्छ, नितिन अग्रवाल परीक्षण सहायक, एसटीएम संभाग, देवास, कैलाश यादव लाइन परिचारक, वितरण केन्द्र खातेगांव ग्रामीण, संभाग कन्नौद, विश्वजीत झा कार्यपालन यंत्री (करंट चार्ज), शहर संभाग देवास, कु. मोनिका नामदेव कनिष्ठ यंत्री, शहर संभाग देवास, शिवप्रसाद पंदराम कनिष्ठ यंत्री, वितरण केन्द्र टोंकखुर्द, संभाग सोनकच्छ, विमलेश मिश्रा सहायक यंत्री, वितरण केन्द्र पीपलरावा, संभाग सोनकच्छ, अर्पित चौधरी सहायक यंत्री, वितरण केन्द्र उदयनगर, संभाग बागली, उमेश चौरसिया कार्यपालन यंत्री, संभाग बागली, सुधीर यादव कनिष्ठ यंत्री, वितरण केन्द्र हाटपीपल्या शहर, संभाग बागली, मंसूर अली कनिष्ठ यंत्री, वितरण केन्द्र भौंरासा, संभाग सोनकच्छ, भारतभूषण पंवार, कनिष्ठ यंत्री, वितरण केन्द्र गंधर्वपुरी, संभाग सोनकच्छ, यू एस कटारा सहायक यंत्री, वितरण केन्द्र टोंककला, संभाग सोनकच्छ, कुंवर सिंह मुजालदे कनिष्ठ यंत्री, वितरण केन्द्र खातेगांव शहर, संभाग कन्नौद आदि अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मानित हुए। सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विद्युत मंडल में अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान कर संस्था को लाभान्वित किया। समारोह के दौरान उपस्थित सभी अधिकारीगणों ने इन कर्मचारियों की मेहनत, निष्ठा और कार्य कुशलता की सराहना की।

0 Comments