Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले श्री कृष्ण जी दुबे सम्मानित

पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले श्री कृष्ण जी दुबे सम्मानितदेवास: मित्राय सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह में इस वर्ष पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सतत एवं निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे श्री कृष्ण जी दुबे को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मित्राय सोशल वेलफेयर सोसाइटी शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निरंतर कार्यरत है। संस्था हर वर्ष उन व्यक्तियों का अभिनंदन करती है जिन्होंने समाज में बिना किसी स्वार्थ के उल्लेखनीय योगदान दिया हो। इसी कड़ी में इस वर्ष का सम्मान श्री दुबे को प्रदान किया गया।
इस अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि श्री औदुम्बर महासभा के अध्यक्ष श्री अशोक चौधरी, विशेष अतिथि पूर्व अध्यक्ष श्री राधेश्याम जोशी एवं श्री भावेश कानूनगो थे।
अपने उद्बोधन में श्री अशोक चौधरी ने कहा कि मानव का जीवन प्रकृति पर आधारित है, लेकिन पर्यावरण असंतुलन आज विश्व की सबसे बड़ी समस्या बन चुका है। ऐसे समय में श्री कृष्ण जी दुबे जैसे व्यक्तित्व अपने अथक प्रयासों से समाज को नई दिशा दे रहे हैं। दुबे जी वर्षों से वृक्षारोपण, पर्यावरण जागरूकता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का कार्य निरंतर कर रहे हैं। उनकी यह प्रेरणा परिवार से लेकर समाज तक एक सकारात्मक संदेश देती है। श्री नयन कानूनगो ने बताया कि श्री कृष्ण दुबे एवं उनका परिवार लगभग सौ वर्ष पूर्व से परंपरा अनुसार मिट्टी के गणेश जी का निर्माण कर रहा है। इनके बनाए गणेश जी पूरी तरह मिट्टी और प्राकृतिक रंगों से तैयार होते हैं, जिससे पर्यावरण को कोई क्षति नहीं पहुँचती। विशेष बात यह है कि इन गणेश प्रतिमाओं का कोई निर्धारित मूल्य नहीं होता, लोग अपनी श्रद्धा और स्वेच्छा से राशि अर्पित करते हैं। वर्तमान वर्ष में दुबे जी ने लगभग 70 से अधिक गणेश प्रतिमाएँ बनाई हैं, जो पूर्व से ही बुक हो चुकी हैं। संस्था के पदाधिकारी श्री कुलदीप चौधरी ने कहा कि श्री दुबे का यह प्रयास न केवल सराहनीय है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अनुकरणीय भी है। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों ने भी उन्हें बधाई दी और पर्यावरण संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
समारोह में मित्राय सोशल वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...