Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भाजपा ने किया नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का सम्मान

भाजपा ने किया नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का सम्मान
देवास। भारतीय जनता पार्टी जिला देवास ने सोनकच्छ विधानसभा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया। सोनकच्छ नगर मंडल अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह मनासा, भंवरनाथ मंडल अध्यक्ष श्रीमती टीना अनिल चावडा तथा टोंकखुर्द मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र मंडलोई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला देवास पर पहुंचकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। पश्चात उक्त तीनों नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया । वहीं तीनों मंडल अध्यक्षों ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सेंधव, सहित विधायक व प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने सभी नवनियुक्त मंडलों के अध्यक्षों को नवीन दायित्व की शुभकामनाएं दी तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आपको पार्टी ने नवदायित्व दिया है, उस पर खरे उतरकर संगठन को और ज्यादा मजबूत बनाने में जुट जाएं। कार्यक्रम को भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बहादुर मुकाती सहित पूर्व देविप्रा अध्यक्ष राजेश यादव, भाजपा के वरिष्ठ नेता तेजसिंह बघेल ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन विजेन्द्र सिंह जनोईखेडी ने किया तथा आभार बबलू ठाकुर ने माना । इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रायसिंह सेंधव, पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, देव्रिपा के पूर्व अध्यक्ष राजेश यादव, राजीव खंडेलवाल, मनीष सोलंकी, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री महेश पाटीदार, भाजपा के वरिष्ठ नेता तेजसिंह बघेल, अर्जुन पटेल, प्रेमचन्द्र सेठी, बबलू ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे । उक्त जानकारी भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...