हिन्द फौज योगा संचालक मोना तिवारी ने स्टेट चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, देवास का नाम किया रोशन
देवास। भोपाल में 23-24 अगस्त 2025 को आयोजित चौथी मास्टर स्टेट योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में हिन्द फौज योगा संचालक मोना तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रेडिशनल योगासना एवं फॉरवर्ड बेंडिंग इवेंट्स में कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मैडल) हासिल किया। हिन्द फौज कमांडर सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि मोना तिवारी पिछले 7 वर्षों से हिन्द फौज में योगा संचालक के रूप में नि:शुल्क योग प्रशिक्षण दे रही हैं और इस उपलब्धि ने न केवल संगठन बल्कि पूरे देवास जिले को गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि पर हिन्द फौज के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने मोना तिवारी को बधाई दी और उनका सम्मान किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से हिन्द फौज संचालक: कुमेर सिंह वर्मा, देवास जिला पैरा एथलेटिक्स एसोसिएशन कोषाध्यक्ष चन्द्रकांत जगताप, देवास रनिंग ग्रुप के सदस्य डॉ. मायाराम चौहान, दरबार सुरेश शर्मा, अन्य गणमान्य चंद्रशेखर तिवारी, सीमा गिरी, विकास गिरी, अश्विन पैगनीश, श्रीजा अग्रवाल, रवि अग्रवाल, दीपिका बोरीवाल, आरती दायमा, अजय दायमा, ताशीन शेख, सृजनिका लोखंडे, पंकज जायसवाल, पुनीत गिरी, मेघना पुरोहित, कृतिका निरखे, वंदना बक्शी उपस्थित थे। कार्यक्रम संचालन हिन्द फौज कार्यकारिणी संचालक खुशबू पागनिश ने किया और रीना पटेल ने आभार व्यक्त किया।

0 Comments