श्रीमती कृष्णा तिवारी मैडम को दी भावभीनी बिदाई
देवास। शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता वह हमेशा क्रियाशील रहता है। यह विचार शासकीय माध्यमिक विद्यालय बैंक नोट प्रेस में अतिथियों ने व्यक्त किए। प्रधानाध्यापक मुख्तार आलम कुरेशी ने बताया कि श्रीमती कृष्णा तिवारी मैडम 39 वर्षों तक शिक्षा विभाग में सेवा प्रदान करने के पश्चात आज सेवानिवृत्ति हुई। श्रीमती कृष्णा तिवारी को शाल ,श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र भेंट करके विदाई दी गई। उन्होंने अपनी सेवा में से 33 वर्ष बीएनपी के स्कूल में अध्यापन कार्य किया।
सेवानिवृत्ति के इस अवसर पर नूतन संकुल प्राचार्य श्री अशोक साहू पूर्व प्राचार्य विष्णु वर्मा, नजीरुद्दीन शेख, आतिश कनासिया, महेश सोनी, जाकिर शेख, रईस खान विमल राठौर , अमृत भाटी, वकील मोहम्मद शेख,मोहन पवार,दीप्ति शास्त्री,असुंता इक्का,सीमा कुलकर्णी,अनीता बैरागी,ज्योति मित्तल, राजकुमारी मैडम,वंदना भावसार, उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रामानंद पंडित ने किया।

0 Comments