देवास : देवास में आबकारी विभाग द्वारा कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार लगातार कार्यवाही की जा रही हैं। इसी कड़ी में आबकारी वृत्त देवास अ एवं ब में अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की गई। जिसमें मुखबिर की सूचना के आधार पर मक्सी रोड पर खुशबू होटल एवं होटल दा साहब एवं अन्य स्थानों पर तलाशी ली गई,जिसमे एक मोटर साइकिल,159 पाव देशी मदिरा 24 केन बियर एवं 46 पाव विदेशी मदिरा जप्त की गई। कार्यवाही में 04 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। कार्यवाही में जप्त मदिरा एवं वाहन की मूल्य लगभग 82 हजार 600 रुपये है । कार्यवाही में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक दिनेश भार्गव, प्रेम यादव मुख्य आरक्षक, राजाराम रायकवार बालमुकुंद गौतम, आबकारी आरक्षक , बाल कृष्ण जायसवाल, अरविंद जिनवाल दीपक टटवाडे आशीष गुप्ता,निकिता परमार सैनिक किशोर सिसोदिया,अनिल चौहान एवं अनिल अकोड़िया शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

0 Comments