सर्व ब्राह्मण महासभा संघ देवास ने किया प्रतिभाओं का सम्मान
देवास। सर्व ब्राह्मण महासभा संघ देवास के जिला अध्यक्ष पण्डित प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय होटल लगन पैलेस रेलवे स्टेशन देवास पर जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं दशहरा मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल, विशेष अतिथि नगर निगम सभापति रवि जैन अन्य अतिथि पण्डित सुरेश व्यास, रविकांत मिश्रा, पण्डित अखिलेश क्षोत्रिय,प्रेस क्लब अध्यक्ष पण्डित ललित शर्मा, श्रीमती स्नेहलता शर्मा उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पण्डित प्रशांत शर्मा वरिष्ठ एडवोकेट ने की। अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्जलित किया गया पश्चात अतिथियों का पुष्प माला से संघ की ओर से स्वागत किया गया। अतिथि एवं समाज जन का शब्दों से स्वागत संघ के जिला अध्यक्ष पंडित प्रशांत शर्मा ने किया। पश्चात सभी प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। कक्षा बारहवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सोहानी जोशी , आर्यन दुबे, पलक व्यास, वेभवी शुक्ला ,देवांश पारीक, क्रष दुबे,कक्षा दसवीं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले रिद्धिमा पांडे, तृषा तिवारी, लक्ष्य समाधिया, जानवी सहारिया, उर्वीली शर्मा, खेल प्रतिभाओं में पूर्णा उपाध्याय ,अनुज व्यास, अथर्व शर्मा, वेदांश दुबे, हिमांशु शर्मा को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभाओं से समाज को गौरवांवित करने वाले ब्राह्मण प्रतिभाओं का भी सम्मान किया गया। इसमें मिथिलेश उपाध्याय, ललित शर्मा, यशवंत तिवारी, कुणाल जोशी,सचिन जोशी, सुरेश व्यास,रविकांत मिश्रा, कैलाश चंद शर्मा,लोकेंद्र व्यास, अरविंद शास्त्री ,महेंद्र दुबे , पंडित यशवंत जोशी ,योगेंद्र शर्मा, प्रदीप रावल, अखिलेश क्षोत्रिय ,कृष्णकांत शर्मा, अभिषेक व्यास ,सुरेश शर्मा, धर्मेंद्र मिश्रा, वासुदेव शर्मा ,अरविंद तिवारी, प्रभु दयाल शर्मा ,भेरूलाल शर्मा, अरविंद शर्मा का सम्मान किया गया एवं मातृशक्ति के रूप में श्रीमती मधु शर्मा, डॉ अंजू शर्मा, श्रीमती हर्षा तिवारी का सम्मान किया गया । मुख्य अतिथि महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्राह्मण प्रारंभ से ही प्रतिभाशाली रहे हैं और उनमें समाज को दिशा दिखाने की क्षमता रही है और प्रतिभाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी,विशेष अतिथि सभापति रवि जैन ने कहा कि वाटसएप एवं फोन पर बधाई देना अलग बात है एव प्रत्यक्ष रूप से समाज द्वारा इस तरह के गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन कर सम्मानित करना बहुत बड़ी एवं महत्वपूर्ण बात है। ब्राह्मण समाज प्रारंभ से मार्गदर्शक एवं प्रेरणास्त्रोत रहा है। अन्य अतिथियों ने भी जिला अध्यक्ष पण्डित प्रशांत शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में समाज के लिए सेवा के कार्यों की प्रसंशा की। कार्यक्रम का संचालन विक्रम शर्मा ने किया एवं आभार प्रदर्शन देवकीनंदन समाधिया ने माना। कार्यक्रम के विशेष सहयोगी रमेशचन्द्र जोशी, धर्मेन्द्र मिश्रा,अरविन्द शर्मा,मनोज व्यास,दीपक जोशी,पंकज प्रधान राजेश कुमार व्यास, सुरेन्द्र दुबे, यशवंत तिवारी, धर्मेन्द्र दुबे, हर्ष शास्त्री,रामकुमार शर्मा, रोहित शर्मा,भरत शर्मा, विकास शर्मा,क्रष्णम शर्मा, मनोज शर्मा, लोकेन्द्र शुक्ला, सुशील शर्मा, अंकित शर्मा,श्रीमती सोनल शर्मा,रशमी प्रधान, श्रीमती नम्रता जोशी श्रीमती रुपाली शर्मा, श्रीमती पुष्पा शर्मा आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया।अन्त में दशहरा मिलन के साथ ही स्नेह भोजन का आयोजन हुआ। तथा कार्यक्रम की भव्य सफलता की समाज जन ने जिला अध्यक्ष एवं सम्पूर्ण कार्यकारणी को बधाई भी दी।
0 Comments