Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

सर्व ब्राह्मण महासभा संघ जिला देवास की कार्यकारणी सदस्यों की मासिक बैठक संपन्नबैठक में सम्मान समारोह कार्यक्रम की समीक्षा की

सर्व ब्राह्मण महासभा संघ जिला देवास की कार्यकारणी सदस्यों की मासिक बैठक संपन्न
बैठक में सम्मान समारोह कार्यक्रम की समीक्षा की
देवास। सर्व ब्राह्मण महासभा संघ जिला देवास की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष पंडित प्रशांत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सर्व प्रथम अध्यक्ष द्वारा उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी सदस्यों का ह्रदय से स्वागत करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं एवं बधाई दी सभी सदस्यों ने भी एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं दी। पश्चात राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ देवास द्वारा नगर में संगम बाल पथ संचलन का चल समारोह का स्वागत सर्व ब्राह्मण महासभा संघ जिला देवास के अध्यक्ष पण्डित प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में सम्पूर्ण कार्यकारणी एवं समस्त ब्राह्मण बन्धुओं के द्वारा तहसील चोराहा के पास भव्य रूप में आत्मीयता के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया इसकी जानकारी सभी सदस्यों को प्रदान की गई उक्त कार्य की सभी ने प्रसंशा की। बैठक में देवकीनंदन समाधिया, अरविन्द शर्मा, रमेशचंद्र जोशी, धर्मेन्द्र मिश्रा, संजय शुक्ला, यशवंत तिवारी, रामकुमार शर्मा, रोहित शर्मा, हर्ष शास्त्री, मनोज व्यास, दीपक जोशी, पंकज प्रधान, श्याम जोशी, पंकज जोशी, विक्रम शर्मा, अशोक जोशी, श्रीमती रश्मि प्रधान, विजय दुबे, लोकेन्द्र शुक्ला, संजय जोशी, श्रीमती चंदा शर्मा, श्रीमती कीर्ति जोशी, श्रीमती अंजली शास्त्री, श्रीमती नम्रता जोशी, डॉ. भेरूलाल शर्मा, कमल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, संजय तिवारी, अश्विन सारिया, चंद्रपाल शर्मा, महेंद्र दुबे, कैलाश दुबे, राजेश व्यास, पंकज प्रधान, श्रीमती सोनम शर्मा एवं बड़ी संख्या में ब्राह्मण बन्धु एवं मातृशक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर अध्यक्ष पंडित प्रशांत शर्मा ने कहा कि संगठन में शक्ति है शक्ति में ही शान्ति और समृद्धि निहित है ऐसे अवसरों पर एकता जरुरी है। राज राजेश्वर भगवान परशुराम जी की महाआरती के पश्चात प्रतिभा सम्मान समारोह के सफल आयोजन की समीक्षा की गई। उपस्थित सभी सदस्यों ने कार्यक्रम की प्रसंशा करते हुए कहा की समाज में उक्त कार्यक्रम की सकारात्मक प्रतिक्रिया से आगे अन्य सृजनात्मक कार्यक्रम के लिए सभी कार्यकर्ताओं को सम्बल प्रदान हुआ एवं प्रेरणा प्राप्त हुई है।साथ ही सभी का मिठाई खिलाई गई एवं आभार प्रदर्शन के बाद समापन किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...