आरटीओ विभाग में बिना वैध पीयूसी, बीमा चल रहे 09 वाहनों पर 42 हजार रूपए की चालानी कार्यवाही की
देवास 26 दिसंबर 2025 [शकील कादरी] कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार आरटीओ विभाग द्वारा जिले में लगातार जांच कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के नेतृत्व में आरटीओ जांच दल द्वारा देवास शहर से लगे बायपास मार्ग पर सभी तरह के वाहनों में दस्तावेजों की जांच की, जिसमें बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट ( पीयूसी) सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। कार्यवाही में लगभग 45 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 9 वाहनों में वैध पीयूसी, बीमा सहित अन्य दस्तावेजों में कमी पाए जाने पर कुल 42 हजार रूपए की चालानी कार्यवाही की गईm साथ ही वाहन चालकों को आरटीओ अधिकारी द्वारा हिदायत दी गई कि भविष्य में बिना दस्तावेजों की पूर्ति किए बिना अपने वाहनों का संचालन न करें, साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई, जिससे कि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।

0 Comments