Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

इनोवेटिव पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षौल्लास के साथ मनाया गया

इनोवेटिव पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षौल्लास के साथ मनाया गया 

 देवास: इनोवेटिव पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल देवास में 80 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह डॉ विष्णु वर्मा सर सेवानिवृत्त प्राचार्य नूतन स्कूल के मुख्य आतिथ्य,श्री अनीस शेख सर सेवा निवृत्त शिक्षक एवं विद्यालय की पूर्व विद्यार्थी सै. नोशीन अली की उपस्थित में मनाया गया।

सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत रामेश्वर पटेल सर मिर्ज़ा मुशाहिद बैग प्राचार्य सैयद मकसूद अली, आदिल पठान, शबीना सय्यद, संजय देवल द्वारा किया गया |
इस कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत , कविता एवं भाषण की प्रस्तुति दी गई इसके साथ ही सत्र 2025-26 मे विद्यालय की कक्षा नर्सरी से 11 वी तक के सर्वाधिक उपस्थित रहने वाले विद्यार्थी एवं रैंकर्स को  पुरस्कृत भी किया गया |

अतिथि उदबोधन मे डॉ विष्णु वर्मा सर ने अपने उद्बोधन में कहा की स्वतंत्रता दिवस का अपना एक अलग महत्व हैं । एक छात्र के रूप में आपका सबसे बड़ा कर्तव्य अपनी पढ़ाई के प्रति ईमानदार रहना हैं और नए कीर्तिमान स्थापित करना है। साथ ही निरंतर परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया तथा शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
श्री अनीस शेख ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की युग बदल रहा  है, और इस बदलते युग  में आपको नया कुछ  सोचने की क्षमता जाग्रत करनी होगी साथ ही कहा की एक अच्छा इंसान बनना जरूरी है |
सै नौशीन अली ने अपने उद्बोधन में विद्यालय के साथ अपने पुराने अनुभव साझा किए। साथ ही उन्होंने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया । 
अंत में अतिथियों को स्मृति चिन्ह सचिव मिर्ज़ा मुशाहिद बेग, जमील शेख (करीम ), सै सदाकत अली, मिर्ज़ा मुशब्बीर बैग द्वारा भेंट किए गए।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा सारा खान एवं  कु.आफिया अली ने किया एवं आभार सै. सदाकत अली ने माना |

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...