गीता जयंती महोत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय देवास में आयोजित हुआ,,,
श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का स्व स्वर सामूहिक पाठ किया गया
देवास 01 दिसम्बर 2025 (शकील कादरी) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेश में एक दिसम्बर को गीता जयंती महोत्सव मनाया गया। देवास जिले में गीता जयंती महोत्सव भव्य एवं दिव्य तरीके से मनाया गया। मध्यप्रदेश शासन और विश्व गीता प्रतिष्ठानम् का संयुक्त आयोजन गीता जयंती महोत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम उत्कृष्ट विद्यालय देवास में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु श्री इंदरसिंह नागर, जिलाध्यक्ष श्री रायसिंह सेंधव, महापौर प्रतिनिधि श्री दुर्गेश अग्रवाल, श्री राजेश यादव, अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, नगर निगम उपायुक्त सुश्री आरती खेडेकर और जिला शिक्षा अधिकारी श्री हरिसिंह भारती सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं गीताजी के पूजन तथा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। कार्यक्रम में शंखनाद कर स्वस्ति वाचन गगन तिवारी ने किया, प्रेरणा गीत सरस्वती वंदना का गायन डॉ मनीषा सोनी एवं गुरूवंदना का गायन जितेंद्र त्रिवेदी ने किया। श्रीमद्भगवद्गीता के 15वें अध्याय का सामूहिक स्व स्वर पाठ गायन डॉ मनीषा सोनी तथा अनुगायन गगन तिवारी ने सभी से करवाया, जिसकी संक्षिप्त सारगर्भित व्याख्या कृष्णकांत शर्मा ने प्रस्तुत की।
श्री नागर ने अपने उद्बोधन में कहा कि निस्वार्थ भाव से और दूसरों के हित में सद्कर्म ही सच्ची आध्यात्मिक साधना है। पूर्णावतार श्रीकृष्ण भारतवर्ष के मनोबल के ध्रुवमान है। भारतीय चित्त, प्रज्ञा और मानस उनसे ही प्रेरणा और गति पाता है। सभी कलाएं और विद्याएं श्रीकृष्ण से निःसृत हैं, श्रीकृष्ण के जीवन आदर्शों एवं वचनों को अपने दैनिक कार्य व्यहवार में लाये, क्योंकि जहां श्रीकृष्ण है, वहीं श्री है, वहीं समृद्धि है, वहीं विजय है, वहीं विभूति है और वहीं अचल नीति है। श्रीमद्भगवद्गीता की अमरवाणी इसी परम सत्य से साक्षात्कार कराती हैं। कार्यक्रम में श्री रायसिंह सेंधव, श्री राजेश यादव, श्री शोभाराम सोलंकी, ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में बीईओ प्रमिला डावर, स्त्रोत समन्वयक किशोर वर्मा, प्राचार्य सांदीपनि विद्यालय देवेन्द्र बंसल, महेन्द्र स्थापक, शिवानंद प्रजापति, प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय सुधीर सोमानी, डॉ रमेशचंद सोनी, अनिल नागर, सुभाष व्यास, नरेंद्र जोशी, गीताजंली व्यास, प्रीति भारती सहित विश्व गीता प्रतिष्ठानम् के नरेंद्र शर्मा, सुश्री डॉ मनीष सोनी, उमेश जोशी, रोहित सिंह गुर्जर, रमेशचंद्र जोशी, निरंजन सिंह ठाकुर, अरुण कुमार शेव्य, शिवनारायण आर्य, घनश्याम जोशी, रोहित सोनी, के.के. जोशी, शांताराम पाटिल, विभिन्न विद्यालयों के छात्र/छात्राएं, गीतनुरागी गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे।
संचालन गीता महोत्सव जिला प्रभारी ज्योतिषाचार्य जितेन्द्र त्रिवेदी व कृतज्ञता ज्ञापन एडवोकेट रोहित सिंह गुर्जर ने व्यक्त किया।

0 Comments