ज्ञान सागर इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव
अभुदय 2025 हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
देवास: स्थानीय कालानी बाग स्थित ज्ञान सागर इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक उत्सव “अभुदय 2025” उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम में निदेशक श्री महेश थायरानी एवं ज्ञान सागर स्कूल ग्रुप के के अन्य प्राचार्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही तथा पूरा आयोजन उनके मार्गदर्शन में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ। नर्सरी से कक्षा 12वीं तक विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति,नारी शक्ति, पर्यावरण संरक्षण, स्वस्थ भोजन, मातृभूमि और युवा सपनों जैसे विषयों पर संदेशप्रद प्रस्तुतियाँ दीं।
कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। प्राचार्या श्रीमती रेखा सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा अंत में हेड गर्ल अनन्या भटनागर ने सभी का आभार व्यक्त किया।“अभुदय 2025” विद्यार्थियों की प्रतिभा और विद्यालय के सशक्त नेतृत्व का प्रभावी प्रदर्शन रहा।

0 Comments