Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

परिवहन विभाग ने कार्रवाई कर बिना पीयूसी, बीमा एवं फिटनेस के सड़क पर दौड़ रहे ऑटो एवं मैजिक जप्त----------- कार्रवाई के दौरान 36 हजार रुपए के चालान बनाए

परिवहन विभाग ने कार्रवाई कर बिना पीयूसी, बीमा एवं फिटनेस के सड़क पर दौड़ रहे ऑटो एवं मैजिक जप्त
----------- 
कार्रवाई के दौरान 36 हजार रुपए के चालान बनाए
देवास, 16 दिसंबर 2025 [शकील कादरी] कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार जिले में परिवहन विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने जांच दल के साथ मिलकर देवास शहर की सीमा में बिना बीमा, बिना पीयूसी एवं बिना फिटनेस के सवारी लेकर मार्गों पर संचालित ऑटो एवं मैजिक वाहनों का जांच अभियान चलाया। जांच में बड़ी मात्रा में मैजिक-ऑटो बिना दस्तावेजों के पाए गए, जिस पर विभाग द्वारा जप्ती की कार्यवाही करते हुए आरटीओ कार्यालय में सुरक्षार्थ खड़ा करवाया गया। दस्तावेजों को पूर्ण करवाने के बाद चालानी कार्यवाही की जा रही है। कुल 48 वाहनों की जांच में 22 ऑटो एवं मैजिक में दस्तावेजों की कमी पाई गई। साथ ही 3 बड़े लोडिंग वाहनों में दस्तावेजों की कमी पर जाने पर 36 हजार का चालान किया गया। 
आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने बताया कि सभी प्रकार के यात्री एवं मालवाहक ऑटो तथा मैजिक वाहनों पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। सभी ऑटो मैजिक चालक अपने दस्तावेजों को पूरा करके ही वाहन का संचालन करें तथा होने वाली कार्यवाही से बचें।
कार्रवाई से बचने के लिए इन्हें करें पूर्ण
1. बीमा हमेशा अपडेट रखे।
2. पीयूसी (प्रदूषण प्रमाण-पत्र ) समय पर बनवाएं।
3. वाहन में फिटनेस रखे।
4. आरसी ( रजिस्ट्रेशन कार्ड ) और सभी जरूरी दस्तावेज रखें।
5. स्कूल एवं यात्री बसों में सुरक्षा मानकों को पूरा करें।
6. मेडिकल बॉक्स, अग्निशमन यंत्र और स्पीड गवर्नर सही रखें।
7. ओवरलोड न करें।
8. हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग हमेशा करें।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...