Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ,,कथावाचक शुभम कृष्ण दुबे ने देवी भागवत श्रवण का महत्व बताया

श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ,,

कथावाचक शुभम कृष्ण दुबे ने देवी भागवत श्रवण का महत्व बताया 
देवास। शहर में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से श्रीमद् देवी भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। कथा का आयोजन सरदाना स्कूल के आगे, श्रीनाथ गार्डन के पास, मल्हार रोड पर किया जा रहा है। कलश यात्रा में श्रद्धालु महिलाओं एवं भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। आयोजक श्रीमती सरोज बजरंग बैरवा (पूर्व पार्षद) ने बताया कि कथा का वाचन परम पूज्य गुरुदेव शुभम कृष्ण दुबे द्वारा किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिवस गुरुदेव ने देवी भागवत कथा के श्रवण से प्राप्त होने वाले फल, इसके आध्यात्मिक महत्व तथा कथा को किस प्रकार श्रद्धा और नियम के साथ श्रवण करना चाहिए, इस पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही देवी भागवत की महिमा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा के पहले दिन बड़ी संख्या में भक्तों ने उपस्थित होकर श्रद्धापूर्वक कथा श्रवण किया। आयोजन स्थल पर भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन प्रतिदिन 26 दिसंबर तक दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा। कथा समापन के पश्चात 27 दिसंबर को महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। आयोजकों द्वारा समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पधारकर श्रीमद् देवी भागवत कथा का श्रवण करें और धर्मलाभ प्राप्त करें।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...