शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर डाइट व्याख्याता श्रीमती ऋचा श्रीवास्तव का भव्य सम्मान
देवास: 24 जून 2026: शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 7, देवास में डाइट देवास की व्याख्याता श्रीमती ऋचा श्रीवास्तव के शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य श्रीमती दिव्या निगम एवं विशेष अतिथि पूर्व प्रधानाध्यापक द्वय श्री प्रसून पण्ड्या और श्री हेमन्त कानूनगो द्वारा माँ सरस्वती के पूजन से किया गया।
इस अवसर पर श्रीमती शीला जोशी, श्रीमती सुरेखा तपासे, श्री बालकृष्ण श्रीवास्तव एवं श्रीमती पुष्पा भारती ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। अपने संबोधन में श्रीमती ऋचा श्रीवास्तव ने समस्त शिक्षक साथियों से बच्चों के साथ भावनात्मक जुड़ाव रखते हुए उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि श्रीमती दिव्या निगम ने कहा कि शिक्षक का सदैव यही प्रयास रहता है कि शाला को बेहतर बनाया जाए और शा.मा.वि. 7 देवास का परिसर एवं बच्चों का अनुशासन सभी शिक्षकों के समर्पण का प्रमाण है। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री जाकिर हुसैन कुरैशी द्वारा किया गया। प्रधान अध्यापक श्री देवी दयाल रेकवार ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा आभार व्यक्त किया। समारोह का समापन सहभोज के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित सभी गणमान्य जनों ने भाग लिया।

0 Comments