Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

महापौर जनसुनवाई के आवेदनों को उपायुक्त श्री जाफरी ने निराकरण के लिये भेजा

महापौर जनसुनवाई के आवेदनों को उपायुक्त श्री जाफरी ने निराकरण के लिये भेजा
देवास। नागरिकों की निगम संबंधि समस्याओं के निराकरण हेतु निगम मे प्रति बुधवार को महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा जनसुनवाई की जाती है। इसी अन्तर्गत के अन्तर्गत 31 दिसम्बर को महापौर के जिला विकास सलाहकार समिती की बैठक मे शामिल होने के कारण महापौर जनसुनवाई निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी के द्वारा की गई। जनसुनवाई मे प्राप्त आवेदनों पर उपायुक्त ने संबंधि अधिकारियो से चर्चा कर उनका निराकरण किये जाने के निर्देश दिये। नागरिकों द्वारा दिये गये जिसमे वार्ड 13 न्यू मुखर्जी नगर निवासी राजेन्द्र उपाध्याय ने रोड पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करने, वार्ड 41 मोहसीनपुरा निवासी शेख ईस्माईल द्वारा नाले पर फर्सी रखवाने, देवास झोन क्रामं 2 निवासीगण एवं दुकानदार द्वारा गेट के समीप के अतिक्रमण हटाने, भगतसिह मार्ग निवासी बाला साहेब पलसे द्वारा विवादित संपत्ति पर निर्माण कार्य रोकने, वार्ड 39 मनियार बाखल रहवासीगणों द्वारा आवागमन हेतु गली चौडीकरण करने एवं अतिक्रमण हटाने, वार्ड 27 लक्ष्मी पार्क निवासी आयुशी सिंघल द्वारा चेम्बर की सफाई कराने, वार्ड 22 फौजी नगर के रहवासीगणों द्वारा रोड बनाये जाने आदि सहित अन्य समस्याओं के आवेदन दिये गये जिनका निराकरण समय सीमा मे किये जाने के निर्देश उपायुक्त द्वारा संबंधित अधिकारियों को दिये गये।
महापौर जनसुनवाई के दौरान उपायुक्त श्री जाफरी के द्वारा निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, उपायुक्त वित्त दिपक  पटेल के साथ 7 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के भवनों का अवंटन, 5 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रमाण पत्रों व 3 व्यवसाईयों को खाद्य व अखाद्य लायसेंसों का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्र. कार्यपालन यंत्री जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, सहायक यंत्री दिनेश चौहान, प्र. राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव, प्र. स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, उपयंत्री पलक श्रीवास्तव, स्वच्छता निरीक्षक हरेन्द्रसिह ठाकुर, प्रवीण पाठक, विकास शर्मा, उमेश चतुर्वेदी, विशाल जगताप आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...