Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भाजपा कार्यालय पर मनाया गया वीर बाल दिवस

भाजपा कार्यालय पर मनाया गया वीर बाल दिवस
देवास। वीर बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को देवास भाजपा कार्यालय पर धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर साहिबजादे जोरावर सिंह जी एवं फतेह सिंह जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक श्रीमंत गायत्रीराजे पवार ने कहा कि गुरु श्री गोविन्द सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों का बलिदान राष्ट्र, धर्म और सनातन संस्कृति की रक्षा हेतु दिया गया सर्वोच्च और अनुपम बलिदान है। उनका अदम्य साहस, अटूट आस्था और अन्याय के विरुद्ध अडिग संकल्प मानव इतिहास में वीरता और त्याग का अमर प्रतीक है। भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव ने कहा कि जिन वीर साहिबजादों ने धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए बाल अवस्था में ही बलिदान की पराकाष्ठा को छू लिया, उनका साहस इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित है। वहीं वक्ता सनमीतसिंह खनूजा ने कहा कि वीर बाल दिवस का उद्देश्य बच्चों और युवाओं को यह संदेश देना है कि आयु भले ही छोटी हो, किंतु विचार, साहस और संकल्प महान हो सकते हैं।इस दौरान चार साहिबजादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। भाजपा द्वारा सप्ताहभर इस तरह के आयोजन किए जाएंगे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव सहित, सरदार हरजिंदरसिंह खनूजा, सरदार जगजीतसिंह टुटेजा, सरदार भूपेंद्रसिंह खनूजा, सरदार सनमीतसिंह खनूजा, सरदार दीपसिंह जुनेजा, ज्ञानी अमरसिंह सहित विधायक प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, भाजयुमो जिलाध्यक्ष राम सोनी, संयोजक शीतल गेहलोत, सह संयोजक तेजसिंह बघेल, सरदार राज टुटेजा, लक्की मक्कड़, त्रिलोकचंद बांभरा, विजेन्द्र पटेल सहित सिख समाज के  समाजजन सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विधान अग्रवाल ने किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी कमल अहिरवार ने दी।


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...