देवास। शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ हर पात्र हितग्राही को मिले इस उद्देश्य को लेकर नगर निगम द्वारा शासन निर्देशानुसार श्संकल्प से समाधानश् अभियान के अन्तर्गत 45 ही वार्डो में शिविरों का आयोजन 12 जनवरी से 15 फरवरी तक किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत गुरूवार 15 जनवरी को वार्ड 1 बिलावली के शासकीय स्कुल मे संकल्प से समाधान अभियान का शुभारंभ निगम राजस्व विभाग समिती अध्यक्ष व वार्ड पार्षद जितेन्द्र मकवाना के द्वारा निगम उपायुक्त आरती खेडेकर के साथ किया गया। इसी प्रकार वार्ड 2 आवास नगर में स्थित संत रविदास नगर मे शासकीय स्कुल परिसर मे संकल्प से समाधान अभियान का शुभारंभ निगम उपायुक्त जाकिर जाफरी के द्वारा निगम प्र. कार्यपालन यंत्री जगदीश वर्मा के साथ किया गया। उल्लेखनिय है कि शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं मे म.प्र. भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल योजना, अन्तेष्टि सहायता योजना,कर्मकार अनुग्रह योजना, मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना आदि सहित शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले इस हेतु निगम द्वारा समस्त वार्डो मे शिविर आयोजित किये जा रहे है।
इस अवसर पर निगम स्वच्छता निरीक्षक शंकर सांगते, ओमप्रकाश पथरोड, दरोगा विशाल बंजारे, निगम कर्मचारी मुकेश भिडे, आकाश बडोला, युसुफ खान, शुभम वैध, परवेज खान, महिला बाल विकास विभाग से ममता बामनिया, आंगनवाडी कार्यकर्ता, किरण शर्मा, कमला नागर, आशा कार्यकर्ता ललीता रेकवाल, सोना मालवीय, सुनिता मालवीय व बडी संख्या मे वार्डवासी उपस्थित रहे।

0 Comments