सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 12 जनवरी सेशिक्षा विभाग में बैठक आयोजित, विभिन्न समितियों का गठन कर दायित्व सौंपे
देवास। स्थानीय खेल प्रतिभाओं की पहचान एवं फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं देवास शाजापुर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के मार्गदर्शन में देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी संदर्भ में देवास विधानसभा में 12 एवं 13 जनवरी को खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग में बैठक रखी गई। बैठक में सहायक संचालक एस एन प्रजापति, बीई ओ प्रमिला डावर ,प्रतियोगिता संयोजक विश्व मित्र अवॉर्डी सुदेश सांगते, ने खेल शिक्षकों को आयोजन के दायित्व सौंपे। प्रतियोगिता संयोजक विश्वामित्र अवॉर्डी सुदेश सांगते ने बताया कि 12 जनवरी को प्रातः 11 बजे सयाजी द्वार से खिलाड़ियों द्वारा नगर के विभिन्न मार्गाे से ओलंपिक मैदान भोपाल रोड तक मार्च पास्ट निकाला जाएगा। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत सभी शासकीय एवं अशासकीय तथा सीबीएसई विद्यालयों के खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे। सभी विद्यालयों की टीम मार्च पास्ट में शामिल होगी। सांसद खेल महोत्सव में कबड्डी, फुटबॉल, वॉलीबॉल , खो खो , बैडमिंटन, रस्सा कसी, बास्केटबॉल, सॉफ्ट टेनिस, एथलेटिक्स एवं सॉफ्टबॉल को शामिल किया गया है। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी भारती नेक्या,मनीष जायसवाल ,महेश सोनी,विपुल चौहान ,विजय वर्मा सुनील चौधरी, एवं विभिन्न विद्यालयों के खेल प्रशिक्षक उपस्थित थे।

0 Comments