Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा देवास श्रेष्ठ शाखा एवं श्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष के लिए पुरस्कृत,,देवास शाखा ने 17 अवार्ड प्राप्त कर अपनी पताका फहराई

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा देवास श्रेष्ठ शाखा एवं श्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष के लिए पुरस्कृत,,
देवास शाखा ने 17 अवार्ड प्राप्त कर अपनी पताका फहराई
देवास। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन मध्य प्रदेश प्रांत के तेरहवें प्रांतीय अधिवेशन प्रेरणा सत्र 2024 से 2026 के लिए  पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सरावगी उड़ीसा, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अंचल प्रमुख सुमन मूंदड़ा, राष्ट्रीय बाल विकास प्रमुख इंदु गर्ग एवं अंशु गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष राजकुमारी बागड़ी एवं सभी पूर्व प्रांतीय अध्यक्षों की उपस्थिति में उज्जैन में संपन्न हुआ। शाखा देवास ने सत्र के कार्यकाल में अपने सामाजिक कार्यों सेवाकार्यों एवं उपलब्धियां के लिए अधिकतम पुरस्कार प्राप्त कर नगर को गौरव प्रदान किया। इन पुरस्कारों में शाखा को श्रेष्ठ शाखा एवं शाखा अध्यक्ष शकुंतला सोनी को श्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष के रूप में पुरस्कृत कर स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए साथ ही शाखा द्वारा विविध प्रकल्पों के लिए सर्वश्रेष्ठ कार्य हेतु 17 अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से महिला सशक्तिकरण प्रकल्प प्रमुख किरण भार्गव, पर्यावरण प्रकल्प प्रमुख उषा भूतड़ा, बाल विकास प्रकल्प प्रमुख संगीता गोयल को श्रेष्ठ कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। रक्तदान, नेत्रदान, संस्कार, संस्कृति प्रकल्प, संझा माता बनाओ प्रतियोगिता, महिलाओं एवं युवतीयों को दंड प्रशिक्षण, मिट्टी के गणेश जी सीखाना, प्रयागराज महाकुंभ के थैला थाली अभियान में 351 थैला थाली का योगदान, नवीन सृजन शाखा के गठन हेतु भी अवार्ड प्राप्त हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजू सरावगी बालेश्वर उड़ीसा से पधारी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमारी बागड़ी द्वारा की गई। विशेष अतिथि राष्ट्रीय अंचल प्रमुख सुमन मूंदड़ा उपस्थिति रही। शाखा देवास से प्रांतीय साहित्य प्रमुख मंजू बाला भोमिया, झोन प्रमुख एवं पूर्व शाखा अध्यक्ष अरुणा सोनी, पूर्व शाखा अध्यक्ष मनोरमा गोयल, मीना विजयवर्गीय, उमा परवाल, ज्योति शर्मा, डिंपल ललित सोनी, राजश्री सोनी द्वारा समारोह में अपनी उपस्थिति प्रदान की गई।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...