Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

व्यापार, रोजगार और शिक्षा मेले का आयोजन 24, 25 एवं 26 को

व्यापार, रोजगार और शिक्षा मेले का आयोजन 24, 25 एवं 26 को
देवास। जरिया टिम और संस्था कर्मयोग द्वारा शहर में दूसरी बार कौशल विकास और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार, उद्योगों, स्टार्टअप और शैक्षणिक संस्थाओं के साथ व्यापार, रोजगार और शिक्षा मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले का आयोजन 24, 25 एवं 26 जनवरी को साया गार्डन बीमा हास्पिटल के पीछे सुबह 12 से शाम 6 बजे तक किया जाएगा। जिसमें बिजनेस को बढ़ाने का तरीका, पुराने काम को नये ढंग से करने का तरीका, बिजनेस के नेटवर्क को बढ़ाने की जानकारी, शिक्षा एवं स्कॉलरशिप की जानकारी, स्टार्टअप शुरू करने आदि की जानकारी दी जाएगी। महिलाओं के लिए रोजगार देने के लिए कुछ विशेष टीम आ रही है। साथ कर्मयोग टीम भी 10 वीं और 12 वीं के बच्चों के रजिस्ट्रेशन करवाकर अच्छे नंबर से लाने वाले टॉप 10 बच्चों को स्कॉलरशिप से जोड़ने की कोशिश करेगी। उक्त जानकारी वसीम शेख ने दी।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...