Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस पर कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह करेंगे झंडावंदन,, मुख्य समारोह 26 जनवरी को पुलिस परेड ग्राउण्ड पर प्रातः 09 बजे से होगा आयोजित

जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस पर कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह करेंगे झंडावंदन,,
--------------
मुख्य समारोह 26 जनवरी को पुलिस परेड ग्राउण्ड पर प्रातः 09 बजे से होगा आयोजित
     देवास 23 जनवरी 2026 [शकील कादरी] जिले में 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस को जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड देवास में आयोजित मुख्य समारोह में कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह झंडावंदन कर परेड की सलामी लेंगे। मुख्य समारोह प्रातः 9.00 बजे से आयोजित होगा।
कार्यक्रम की रूपरेखा
   जिला मुख्यालय पर पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में प्रातः 08.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन, प्रातः 09.00 बजे मुख्य अतिथि द्वारा झण्‍डा वंदन, सलामी एवं राष्ट्रगान, 09.08 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण, 9.15 बजे मुख्यमंत्री जी के संदेश वाचन, 9.35 बजे परेड (मार्च पास्ट), 09.50 सांस्‍कृतिक कार्यक्रम, 10.15 बजे झांकियों का प्रदर्शन, 10.40 बजे पुरस्कार वितरण तथा इसके बाद कार्यक्रम का समापन होगा।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...