Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

कुमार जी की 34 वीं पुण्यतिथि पर दो दिवसीय आयोजन

कुमार जी की 34 वीं पुण्यतिथि पर दो दिवसीय आयोजन

देवास। महान संगीत महर्षि पद्मविभूषण पंडित कुमार जी की 34 वीं पुण्यतिथि के प्रसंग पर इस वर्ष शनिवार 10 और रविवार 11 जनवरी 2026 को आयोजित किया गया है। यह कार्यक्रम कुमारजी के निवास स्थान भानुकुल के प्रांगण में शाम 6 बजे से प्रारम्भ होगा। कुमार गंधर्व प्रतिष्ठान देवास के द्वारा प्रतिवर्षानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में इस स्वरांजली सभा का शुभारंभ  10 जनवरी 2026 को मुंबई के युवा और होनहार गायक रमाकांत गायकवाड़ के गायन से होगा जो अपनी ख्याल गायकी के साथ ही ठुमरी गायन में निपुणता रखते है। इसी सभा के उत्तरार्ध में वाराणसी की जानी मानी सुश्री कमला शंकर का स्लाइड गिटार वादन होगा जो देश में महिला वादिकाओं के रूप में अपना अग्रणी स्थान रखती है। 11 जनवरी को सभा के पहले आकर्षण के रूप में इंदौर के वरिष्ठ बांसुरी वादक संतोष संत की प्रस्तुति होगी। आप विश्वविख्यात बांसुरी वादक पंडित हरिप्रसाद चौरासिया के गुणी शागिर्दों में शुमार है। सभा के के अंत में वरिष्ठ और विख्यात ख्याल गायिका श्रीमती अलका देव मारुलकर का गायन होगा जो अपनी विचारवान और घरानेदार ख्याल गायकी के लिए विश्व में जानी जाती है। दोनों दिनों की सभाओं में पूना के आशय कुलकर्णी और भोपाल के रामेंद्र सिंह सोलंकी तबला संगतकार के रूप में और स्वानंद कुलकर्णी हार्माेनियम संगतकार के रूप में सम्मिलित होंगे। कुमार गंधर्व प्रतिष्ठान के सभी सदस्यों और न्यास मंडल के ओर से श्रोताओं को अधिक से अधिक संख्या में समय से पधार कर संगीत का आनंद लेने के लिए आग्रहपूर्वक आमंत्रित किया जाता है। यह आयोजन सभी के लिए खुला है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संपर्क 9826210629 पर किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...