Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भारतीय सेना के 35 बलिदानी शहीद सैनिकों के परिजनों का सम्मान

भारतीय सेना के 35 बलिदानी शहीद सैनिकों के परिजनों का सम्मान 
देवास। एक्स सर्विस मेन वेलफेयर सोसायटी द्वारा बलिदानी सैनिकों के परिवारों का सम्मान समारोह मां अहिल्याबाई की नगरी मां उमिया धाम सभागृह पाटीदार ट्रस्ट राउ इंदौर में सैनिक वेलफेयर सोसायटी उज्जैन संभाग के प्रभारी लाखनसिंह राजपूत के नेतृत्व में आयोजित किया गया।
इस आयोजन में 55 जिलों से 35 बलिदानी परिवारों के लोगों ने भाग लिया। जिन्हें आयोजनकर्ताओं ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा रामवंशज देवास इकाई द्वारा बलिदानी परिवारों के प्रतिनिधियों को मां चामुण्डा का चित्र भेंट कर स्वागत किया गया। देवास की राजपूत महिला संगठन द्वारा सैनिक परिवारों का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। क्षत्रिय महसभा संगठन से राष्ट्रीय अध्यक्ष जैनेन्द्रसिंह पवार, जिलाध्यक्ष दिलीप सोलंकी, अ.भा.क्षत्रिय महासभा प्रदेश सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ठा. रविन्द्रसिंह पंवार, करणी सेना के विशालसिंह रघुवंशी, ईश्वर हरोडे, मदनसिंह आदि कार्यक्रम में उपस्थित हुुए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कविता पाटीदार राज्यसभा सदस्य, लेफ्टिनेंट कर्नल बी.एस. सिसोदिया महू, ब्रिगेडियर  आर विनायक भोपाल, एन.सी.सी. ग्रुप इंदौर के कमांडर ब्रिगेडियर संदीप कुमार, इंदौर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी आदि रहे। आयोजन कमेटी ने अ.भा.क्षत्रिय महासभा देवास से पधारे अतिथिगणों को सम्मानित किया। अ.भा. क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ठा. जैनेन्द्रसिंह पवार ने आयोजकों को हमेशा अपने संगठन द्वारा सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। उक्त जानकारी अ.भा.क्षत्रिय महासभा प्रदेश सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ठा. रविन्द्रसिंह पंवार ने दी। 


Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...