“ऑपरेशन त्रिनेत्रम” में ‘स्टैट बैंक ऑफ इंडिया’ बना भागीदार
₹5 लाख राशि के कैमरे किये पुलिस को भेंट
देवास: [शकील कादरी]मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव की मंशानुरूप एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन ज़ोन श्री उमेश जोगा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक उज्जैन रेंज श्री नवनीत भसीन द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं उनके त्वरित निराकरण को सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से अधिक से अधिक सीसीटीव्ही कैमरा स्थापित करने हेतु सभी जिला पुलिस इकाइयों को निर्देशित किया गया है ।
पुलिस अधीक्षक श्री पुनीत गेहलोद के द्वारा “ऑपरेशन त्रिनेत्रम” प्रारंभ किया गया
है,जिसके अंतर्गत जिला पुलिस द्वारा लगातार जिले वासियों को स्वेच्छा पूर्वक अधिक से अधिक सीसीटीव्ही कैमरा स्थापित करने हेतु अभिप्रेरित किया जा रहा है । ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत जनता ने व्यापक समर्थन किया जिसके चलते अब तक ज़िले में लगभग 04 करोड़ रुपये के कुल 9685 सीसीटीव्ही कैमरा स्थापित किए जा चुके हैं । नव वर्ष मे इसको और उचाईयां देने के लिये विभिन्न संस्थाओं का निरंतर समर्थन प्राप्त हो रहा है। इसी तारतम्य में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम में भागीदारी करते हुए पुलिस विभाग को लगभग ₹5 लाख राशि के सीसीटीव्ही कैमरे भेंट किए हैं। नव वर्ष में इस अभियान को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न संस्थाएं आगे आ रही हैं। इसी तारतम्य में एसबीआई के जनरल मैनेजर द्वारा पुलिस अधीक्षक देवास से सौजन्य भेंट की गई, जिसमें एसबीआई की संपूर्ण टीम भी उपस्थित रही। इस अवसर पर बैंक की ओर से ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत सीसीटीव्ही कैमरे पुलिस विभाग को भेंट किए गए।
पुलिस विभाग द्वारा इन कैमरों को सुरक्षा ऑडिट के आधार पर देवास शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं आवश्यक स्थानों पर स्थापित किया जावेगा। इन सभी कैमरों का लाइव फीड पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा, जिससे निगरानी व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा भविष्य में अपराधों के त्वरित निराकरण में यह कैमरे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवास ने एसबीआई के महाप्रबंधक श्री कुंदन ज्योति भारतीय स्टेट बैंक भोपाल,क्षेत्रीय प्रबंधक श्री बिजय नाथ मिश्रा क्षेत्रीय कार्यालय देवास, शाखा प्रबंधक श्रीमती पूर्ति अमित जैन मुख्य शाखा प्रबंधक देवास एवं उनकी पूरी टीम को कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने में सहभागी बनने पर आभार व्यक्त किया तथा इस सहयोग को समाज एवं सुरक्षा के हित में एक सराहनीय पहल बताया।

0 Comments