Header Ads Widget

Responsive Advertisement

Recent Updates

6/recent/ticker-posts

भारतीय संस्कृति की परंपरा को कायम रखते हुए मनीष सेन- विधायक राजे,, हिन्द रक्षक संगठन ने 7 हजार पतंगों के साथ चकरी एवं तिलगुड का वितरण किया

भारतीय संस्कृति की परंपरा को कायम रखते हुए मनीष सेन- विधायक राजे,,

हिन्द रक्षक संगठन ने 7 हजार पतंगों के साथ चकरी एवं तिलगुड का वितरण किया
देवास। संस्था हिन्द रक्षक संगठन द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस 21वें वर्ष में भी मकर सक्रांति पर्व हर्षाेल्लास व पारम्परिक रूप के साथ मनाया गया। कार्यक्रम आयोजक पार्षद एवं नगर निगम नेता सत्तापक्ष मनीष सेन ने बताया कि नावेल्टी चौराहा पर आयोजित विशाल पतंग महोत्सव के मुख्य अतिथि विधायक गायत्रीराजे पवार, भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव, खण्डेलवाल, महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सभापति रवि जैन, इंदौर से पार्षद जितेंद्र सिंह राठौड़, जिला महामंत्री राजेश यादव, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, बहादुर मुकाती, गौतम सिंह राजपूत, राजेश यादव पह., विनय सांगते, संजय दायमा आदि शामिल हुए। मंचासीन समस्त अतिथियो का स्वागत अजय अग्रवाल, प्रभात कल्याणे, महेश बोड़ाना, जीतु चौहान, संजय तलरेजा, सुमेर सिंह चावड़ा, विनय चावडा, नीतेश सेन मुन्ना सहित संगठन सदस्यों ने भगवा गमछा ओढ़ाकर किया। पतंगोत्सव का शुभारंभ संगीतमय वंदेमातरम गीत एवं सुंदरकाण्ड पाठ के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों ने रंग-बिरंगे गुब्बारों के साथ पतंगों को आकाश छोडकर कार्यक्रम की शुरूआत की। विधायक राजे ने अपने संबोधन में कहा कि यह पर्व हिन्दू धर्म का मुख्य त्यौहार है। संस्था हिन्द रक्षक के मनीष सेन विगत 21 वर्ष भारतीय संस्कृति की परम्परा को कायम रखते आ रहे है। उक्त आयोजन की निरंतरता के लिए में आयोजक श्री सेन व पूरे संगठन को बधाई देती हूँ और आशा करती हूँ कि आगे भी हिन्दू धर्म के अलख जगाने हेतु ऐसे आयोजन होते रहे। कार्यक्रम के दौरान वर्षो से वृद्धाश्रम में वृद्धजनों की रात-दिन सेवा करने वाले संचालक दिनेश चौधरी व आदियोगी की आकर्षक पेंटिंग बनाकर भेंट करने पर सभापति रवि जैन की बालिका मोक्षा जैन का विशेष सम्मान किया गया। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष रायसिंह सेंधव के सफलतम एक वर्ष का कार्यकाल होने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित स्कूली बच्चों को अल्पाहार कराकर पतंग, चकरी व तिलगुड वितरीत किए गए। अंत में 7 हजार पतंगों के साथ आलूबडे, चकरी व तिलगुड का नि:शुल्क वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा तीनों मंडल अध्यक्ष देवेंद्र नवगोत्री, शुभम चौहान, सुरेश सिलोरिया, मधु शर्मा, जुगनू गोस्वामी, अर्जुन चौधरी, शिवा चौधरी, रुपेश वर्मा, राहुल दायमा, दीपक राजा अकोदिया, राजेंद्र ठाकुर, निलेश वर्मा पहलवान, जिला महामंत्री विजय सिंह पवार, कपिल पवार, शशिकांत यादव, गणेश पटेल, हीना राठौर, पंकज सिंह धारू, मनीष चौहान उपस्थित हुए। सभी का स्वागत संगठन के मनीष जैन, नवीन विजयवर्गीय, नीलेश जैन, आशीष विजयवर्गीय, अभिमन्यु पुजारी, कृष्णपाल सिंह, आशुतोष मेहता, राजेन्द्र चावडा, संजय चावडा, प्रवीण भावसार, निखिल नरवरिया, राहुल राठौड, अनिल वर्मा, अजय परमार, कमलेश श्रीवास, हरीश श्रीवास, शशांक शर्मा, आशीष शर्मा, विजय जलोदिया आदि ने किया। इस दौरान बडी संख्या में नगरवासियों के साथ स्कूली व अन्य बच्चे उपस्थित थे। 

Post a Comment

0 Comments

Join Our WhatsApp Group? for latest and breaking news updates...
Click here to join the group...