जनसुनवाई में कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने नागरिकों की समस्याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश
--------------
जनसुनवाई में कलेक्टर श्री सिंह ने 80 से अधिक आवेदकों की समस्याएं सुन निराकरण के निर्देश दिये
देवास 13 जनवरी 2026 [शकील कादरी] जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिलेभर के 80 से अधिक आवेदकों ने अपनी समस्या कलेक्टर श्री सिंह को बताई। कलेक्टर श्री सिंह ने आवेदकों की समस्याएं सुन संबंधित अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिये। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री संजीव कुमार जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
समग्र आईडी में नाम जुडवाया जाए
जनसुनवाई में आवेदक भगवान सिंह निवासी ग्राम उपड़ी ने परिवार की समग्र आईडी में अपनी पत्नी का नाम जुड़वाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
संबल योजना का लाभ दिलाया जाये
जनसुनवाई में आवेदिका रजीन जाट निवासी गुजरगांव ने संबल योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
आवास योजना का लाभ दिलाया जाये
जनसुनवाई में नयापुरा राजोदा के निवासियों ने आवास योजना का लाभ दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
फसल बीमा की राशि दिलाई जाये
जनसुनवाई में आवेदक जगदीश निवासी तुमड़ावदा ने फसल बीमा की राशि दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
भावांतर की राशि का भुगतान कराया जाये
जनसुनवाई में आवेदिका नर्मदा बड़वाया निवासी नराना ने भावांतर राशि का भुगतान कराने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।
ये आवेदन भी हुए प्राप्त
जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

0 Comments