कैम्ब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल में युवा दिवस मनाया गया
देवास: स्वामी विवेकानंद जी की जन्म जयंती युवा दिवस के अवसर पर कैम्ब्रिज हायर सेकेंडरी स्कूल देवास में दिव्य योग संस्थान के प्रमुख योग गुरु श्री राजेश बैरागी के द्वारा स्कूल के बच्चों को योग अभ्यास करवाया गया। इसमें प्राचार्य श्री आर पी मिश्रा एवं स्टाफ सदस्यों ने भी योग अभ्यास किया।सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर योगगुरु श्री राजेश बैरागी एवं प्राचार्य के द्वारा माल्यार्पण किया गया और कार्यक्रम की शुरुआत की गई। योगगुरु का स्वागत सम्मान श्री आर.पी. मिश्रा ,रितेश मिश्रा एवं प्रज्ञा मिश्रा के द्वारा किया गया।स्वागत भाषण महेन्द्र जैन के द्वारा दिया गया। ओर योगगुरु की उपलब्धि की जानकारी बच्चों को दी गई। आभार छात्र देवेन्द्र जोशी के द्वारा माना गया।

0 Comments