देवास। महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल के द्वारा निगम बैठक हाल मे जनसुनवाई की गई। महापौर के द्वारा नागरिकों से निगम संबंधि समस्याओं के आवदेन प्राप्त किये गये।
जिसमें वार्ड 2 तुलजा विहार कालोनी रहवासीगणों ने चेम्बरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी करने, वार्ड 33 हनुमान मंदिर के पिछे नाली के पानी की निकासी करने व नाली बनाने तथा अतिक्रमण हटाने, सुतार बाखल निवासी द्वारा समग्र आईडी मे त्रृटी को सुधारने, वार्ड 17 रसुलपुर स्थित किंग पार्क कालोनी के समीप शासकीय भूमि एवं नाले से अवैध अतिक्रमण हटाने, वार्ड 19 मृदुल विहार कालोनी मे जर्जर पानी की टंकी को तोडने व अन्य समस्याओं के आवेदन महापौर को दिये गये। महापौर द्वारा आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों से गहन चर्चा कर उनका निराकरण समय सीमा मे किये जाने के निर्देश दिये गये। जनसुनवाई के दौरान महापौर गीता अग्रवाल के द्वारा विधायक एवं महापौर प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल के साथ प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के प्रमाण पत्र 12 हितग्राहियों को तथा 30 व्यवसाईयां को खाद्य व अखाद्य लायसेंसों का वितरण किया गया। इस अवसर पर निगम उपायुक्त देवबाला पिपलोनिया, जाकिर जाफरी, आरती खेडेकर, उपायुक्त वित्त दिपक पटेल, प्र. कार्यपालन यंत्री जगदीश वर्मा, सौरभ त्रिपाठी, प्र. स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया, प्र. राजस्व अधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव, स्वच्छता निरीक्षक हेमन्त उबनारे, हरेन्द्रसिह ठाकुर एवं निगम अधिकारी व कर्मचारी तथा व्यवसाई एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

0 Comments