मल्हार स्मृति मंदिर देवास में होगा ‘’राष्ट्रीय मतदाता दिवस’’ पर जिला स्तरीय कार्यक्रम
देवास, 22 जनवरी 2026 [शकील कादरी] अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शोभाराम सोलंकी ने बताया कि 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम मल्हार स्मृति मंदिर देवास में सुबह 11.30 बजे से आयोजित किया जायेगा। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 25 जनवरी 2026 को मतदाताओं को जागरूक करने एवं प्रजातंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदान केन्द्र स्तर पर भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जाएगा। 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम "माय इण्डिया, माय वोट" है। जिसकी थीम "सिटीजन एट द हार्ट ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी" है।

0 Comments